ज़मीन विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, युवक पर चाकू से हमला, आरोपी नामजद।

ज़मीन विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, युवक पर चाकू से हमला, आरोपी नामजद।

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

ज़मीन विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, युवक पर चाकू से हमला, आरोपी नामजद।

ज़मीन विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, युवक पर चाकू से हमला, आरोपी नामजद।

Super Admin · Jul 10, 2026

उदयपुर, 10 जुलाई। शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह प्रॉपर्टी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद के दौरान एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल को तत्काल महाराणा भूपाल चिकित्सालय (एमबी हॉस्पिटल) में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और विनोद खटीक पर कथित रूप से धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही अंबामाता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। घायल के परिजनों ने हितेश रावत, निखिल रावत, हिमांशु रावत, लक्ष्मी रावत, दो नाबालिगों सहित अन्य लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। परिजनों का यह भी दावा है कि विवाद के दौरान फायरिंग की गई, जिसके बाद विनोद पर धारदार हथियार से हमला किया गया। घटना के बाद एमबी हॉस्पिटल में परिजनों और रिश्तेदारों की भीड़ जमा हो गई। घायल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं तथा फायरिंग और हमले से जुड़े आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!