युवक पर जानलेवा हमले के आरोप में तीन‌ आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त चाकू बरामद

युवक पर जानलेवा हमले के आरोप में तीन‌ आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त चाकू बरामद

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

युवक पर जानलेवा हमले के आरोप में तीन‌ आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त चाकू बरामद

युवक पर जानलेवा हमले के आरोप में तीन‌ आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त चाकू बरामद

Super Admin · Jul 12, 2026

उदयपुर। अंबामाता थाना क्षेत्र में युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में अंबामाता थाना पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड़ के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने पहले दो सगे भाइयों हितेश रावत और निखिल रावत को गिरफ्तार किया, जबकि लगातार दबिश और तकनीकी जांच के आधार पर शाम तक तीसरे आरोपी हिमांशु रावत को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी आपस में सगे भाई हैं। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार 10 जुलाई की सुबह विनोद नामक युवक अपनी दुकान जा रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते तीनों आरोपियों ने उसका रास्ता रोक लिया और चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा तथा वृताधिकारी राजेश यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड़ ने इस प्रकरण को प्राथमिकता देते हुए विशेष टीम गठित की। लगातार दबिश, मुखबिर तंत्र की सक्रियता और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने बेहद कम समय में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड़ की सटीक रणनीति, तेज कार्यशैली और प्रभावी नेतृत्व के चलते पुलिस को इस सनसनीखेज मामले में शीघ्र सफलता मिली। क्षेत्र में अंबामाता थाना पुलिस की इस कार्रवाई की व्यापक सराहना हो रही है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है तथा मामले में आगे की अनुसंधान कार्रवाई जारी है।इस कार्रवाई में थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड़ के नेतृत्व में अमजद खान, आसिफ मोहम्मद, गोविंद सिंह, कांस्टेबल करतार, राजकमल एवं ओमप्रकाश सहित पूरी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले से जुड़े अन्य साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई भी लगातार जारी है।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!