व्यापारी संजय सुराना के घर हुई चोरी के मामले में जांच तेज करने की मांग, एसपी को ज्ञापन सौंपा

व्यापारी संजय सुराना के घर हुई चोरी के मामले में जांच तेज करने की मांग, एसपी को ज्ञापन सौंपा

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

व्यापारी संजय सुराना के घर हुई चोरी के मामले में जांच तेज करने की मांग, एसपी को ज्ञापन सौंपा

व्यापारी संजय सुराना के घर हुई चोरी के मामले में जांच तेज करने की मांग, एसपी को ज्ञापन सौंपा

Super Admin · Jul 31, 2026

उदयपुर। शहर के एक व्यापारी के घर हुई चोरी का मामला फिर तुल पकड़ रहा है। टिंबर एंड प्लाईवुड मर्चेंट्स वेलफेयर सोसाइटी ने पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन को ज्ञापन सौंपकर व्यापारी संजय सुराना के घर हुई चोरी के मामले में जांच तेज करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि श्री बीपी एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर संजय सुराना के निवास पर तीन महीने पहले चोरी की गंभीर वारदात हुई थी। सोसाइटी के अनुसार चोरी में सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य बहुमूल्य सामान ले जाया गया, जिससे व्यापारी परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि चोरी गई रकम में व्यवसाय के विस्तार के लिए रखे गए 7 लाख रुपये भी शामिल थे। इसके अलावा उनकी पत्नी द्वारा बेटी की शादी के लिए वर्षों से बचाकर रखे गए 2 लाख रुपये और बच्चों की पॉकेट मनी के 7 हजार 600 रुपये भी चोरी हो गए। सोसाइटी का कहना है कि इस घटना से परिवार को केवल आर्थिक ही नहीं बल्कि गहरा मानसिक आघात भी पहुंचा है। घटना के तुरंत बाद हिरणमगरी थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी, लेकिन 6 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक मामले का खुलासा नहीं हो पाया है। न तो आरोपियों का कोई सुराग मिला है और न ही चोरी गए सामान की बरामदगी हो सकी है। टिंबर एंड प्लाईवुड मर्चेंट्स वेलफेयर सोसाइटी ने पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन से अनुरोध किया है कि संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर जांच में तेजी लाई जाए, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और चोरी गया सामान बरामद कराया जाए। सोसाइटी ने विश्वास जताया है कि पुलिस के प्रभावी प्रयासों से मामले का जल्द खुलासा होगा और पीड़ित व्यापारी परिवार को न्याय मिलेगा।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!