विधायक जैन द्वारा कहे गए मिनी पाकिस्तान वाले बयान के विरोध में अंजुमन ने सौंपा ज्ञापन

विधायक जैन द्वारा कहे गए मिनी पाकिस्तान वाले बयान के विरोध में अंजुमन ने सौंपा ज्ञापन

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

विधायक जैन द्वारा कहे गए मिनी पाकिस्तान वाले बयान के विरोध में अंजुमन ने सौंपा ज्ञापन

विधायक जैन द्वारा कहे गए मिनी पाकिस्तान वाले बयान के विरोध में अंजुमन ने सौंपा ज्ञापन

Super Admin · Aug 27, 2026

उदयपुर, 27 अगस्त। अंजुमन तालीमुल इस्लाम, उदयपुर की ओर से जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर शहर विधायक ताराचंद जैन द्वारा मुस्लिम कॉलोनियों, खांजीपीर व आयड़ क्षेत्र को मिनी पाकिस्तान कहे जाने वाले कथित आपत्तिजनक बयानों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया कि सार्वजनिक रूप से दिए गए उक्त कथनों से उदयपुर के मुस्लिम समाज एवं क्षेत्रवासियों की भावनाएं आहत होने तथा सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है। किसी भी समुदाय के निवास क्षेत्र अथवा नागरिकों के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग, जो उन्हें अपमानजनक या विभाजनकारी रूप में प्रस्तुत करें, समाज में गलत संदेश दे सकता है। अंजुमन तालीमुल इस्लाम ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी राजनीतिक विचारधारा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार है, लेकिन किसी भी समुदाय विशेष की कालोनियों अथवा निवास क्षेत्रों के संदर्भ में ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए जिससे समाज में भेदभाव, वैमनस्य या आपसी सौहार्द को नुकसान पहुंचे। अंजुमन की ओर से जिला प्रशासन से मांग की गई है कि संबंधित बयान की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक जांच कराई जाए तथा यदि जांच में संविधान, भारतीय न्याय संहिता अथवा अन्य प्रासंगिक कानूनों का उल्लंघन पाया जाता है तो नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। अंजुमन तालीमुल इस्लाम ने स्पष्ट किया कि संस्था का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध विवाद खड़ा करना नहीं, बल्कि उदयपुर शहर में शांति, भाईचारा, सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द बनाए रखना है।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!