विद्युत विभाग की लापरवाही ने ली 20 बकरियों की जान, सीसारमा में करंट की चपेट में आया झुंड

विद्युत विभाग की लापरवाही ने ली 20 बकरियों की जान, सीसारमा में करंट की चपेट में आया झुंड

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

विद्युत विभाग की लापरवाही ने ली 20 बकरियों की जान, सीसारमा में करंट की चपेट में आया झुंड

विद्युत विभाग की लापरवाही ने ली 20 बकरियों की जान, सीसारमा में करंट की चपेट में आया झुंड

Super Admin · Jul 20, 2026

उदयपुर। शहर के समीप स्थित सीसारमा गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में एक गरीब पशुपालक की करीब 20 बकरियों की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। जानकारी के अनुसार पशुपालक रोज की तरह अपनी बकरियों को चराने ले गया था। इसी दौरान एक विद्युत पोल में करंट प्रवाहित होने से बकरियां उसकी चपेट में आ गईं और देखते ही देखते एक-एक कर करीब 20 बकरियों ने दम तोड़ दिया। हादसे से पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 10 दिन पहले भी इसी विद्युत पोल में करंट आने से एक कुत्ते की मौत हुई थी। उस समय भी विद्युत विभाग को सूचना दी गई थी, लेकिन विभाग ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि विभाग ने पहले ही पोल की मरम्मत कर दी होती तो आज इतना बड़ा हादसा नहीं होता। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना अधिकारी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर एकत्र हो गए। पुलिस ने मौके का जायजा लेकर मामले की जानकारी जुटाई, जबकि ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई, पीड़ित पशुपालक को उचित मुआवजा तथा गांव के सभी विद्युत पोलों की तत्काल जांच कर उन्हें सुरक्षित करने की मांग की।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!