विश्व डॉक्टर्स डे पर सद्भावना रैली में उमड़ा हजारों चिकित्सकों को सैलाब।

विश्व डॉक्टर्स डे पर सद्भावना रैली में उमड़ा हजारों चिकित्सकों को सैलाब।

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

विश्व डॉक्टर्स डे पर सद्भावना रैली में उमड़ा हजारों चिकित्सकों को सैलाब।

विश्व डॉक्टर्स डे पर सद्भावना रैली में उमड़ा हजारों चिकित्सकों को सैलाब।

Super Admin · Jul 1, 2026

उदयपुर, 1 जुलाई। विश्व चिकित्सक दिवस (वर्ल्ड डॉक्टर्स डे) के अवसर पर उदयपुर में बड़ी संख्या में चिकित्सक सफेद कोट पहनकर सड़कों पर उतरे और सद्भावना रैली के माध्यम से आमजन को भयमुक्त अस्पताल का संदेश दिया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर आयोजित इस रैली में हजारों चिकित्सकों ने भाग लिया, जिसे समाज के विभिन्न वर्गों का भी समर्थन मिला। रैली का शुभारंभ गांधी ग्राउंड से हुआ। इसके बाद चिकित्सक चेतक सर्कल, कोर्ट चौराहा, कलेक्ट्रेट, देहली गेट चौराहा, अश्विनी बाजार, हाथीपोल और पुनः चेतक सर्कल होते हुए गांधी ग्राउंड पहुंचे, जहां रैली का समापन हुआ। पूरे मार्ग में चिकित्सकों ने शांति, सद्भाव और सुरक्षित चिकित्सा वातावरण का संदेश दिया। रैली का नेतृत्व आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आनंद गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में उदयपुर सहित देश के विभिन्न हिस्सों में चिकित्सकों पर हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं, जिससे डॉक्टरों के बीच भय का माहौल बन रहा है। उन्होंने कहा कि चिकित्सक हर मरीज की जान बचाने के लिए अपनी पूरी क्षमता और समर्पण के साथ प्रयास करता है, लेकिन हर परिस्थिति उसके नियंत्रण में नहीं होती। डॉ. आनंद गुप्ता ने मरीजों के परिजनों से अपील करते हुए कहा कि उपचार के दौरान आने वाली चिकित्सकीय सीमाओं को समझना भी जरूरी है। किसी भी अप्रिय स्थिति में चिकित्सकों के साथ मारपीट या हिंसा समाधान नहीं है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित और भयमुक्त अस्पताल का वातावरण मरीजों और चिकित्सकों, दोनों के हित में है। इसी उद्देश्य को लेकर यह सद्भावना रैली निकाली गई, जिसमें हजारों चिकित्सकों ने एक स्वर में सुरक्षित चिकित्सा व्यवस्था की आवश्यकता पर जोर दिया।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!