उदयपुर से रवाना हुआ फेम टूर दल, स्मृति चिन्ह भेंट कर दीं आगे की सफल यात्रा की शुभकामनाएं

उदयपुर से रवाना हुआ फेम टूर दल, स्मृति चिन्ह भेंट कर दीं आगे की सफल यात्रा की शुभकामनाएं

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

उदयपुर से रवाना हुआ फेम टूर दल, स्मृति चिन्ह भेंट कर दीं आगे की सफल यात्रा की शुभकामनाएं

उदयपुर से रवाना हुआ फेम टूर दल, स्मृति चिन्ह भेंट कर दीं आगे की सफल यात्रा की शुभकामनाएं

Super Admin · Aug 5, 2026

उदयपुर। होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान उदयपुर डिवीजन, होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान, इंडिया आउटा बॉक्स एवं कलर्स ऑफ़ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित फेम टूर के उदयपुर प्रवास के समापन अवसर पर सीजंस पार्क में देशभर से आए ट्रैवल एजेंटों का आत्मीय विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों को राजस्थान की समृद्ध संस्कृति एवं उदयपुर की मधुर स्मृतियों के प्रतीक स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनकी आगे की सफल एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी गईं। संस्थान के सचिव राकेश चौधरी ने इंडिया आउट ऑफ बॉक्स के सीईओ विनी विलियम्स, पूजा तथा देशभर से पधारे सभी ट्रैवल एजेंटों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस फेम टूर के माध्यम से राजस्थान के नए पर्यटन सर्किट को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। उन्होंने सभी अतिथियों के सुरक्षित, सफल एवं सुखद भ्रमण की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे राजस्थान के पर्यटन आकर्षणों का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे। इस अवसर पर होटल फेडरेशन उदयपुर डिवीजन अध्यक्ष राकेश चौधरी , होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान के उपाध्यक्ष के.पी. अग्रवाल, सचिव, अंबालाल साहू, सहसचिव योगेश्वर सिंह कुमावत, जुबिन जंबानी, अक्षय सिंह राव सहित संस्थान एवं फेडरेशन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। फेम टूर में शामिल सभी ट्रैवल एजेंट उदयपुर की अविस्मरणीय यादें, राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत तथा यहां की अतुलनीय मेहमाननवाज़ी की मधुर अनुभूतियों के साथ अपने अगले पर्यटन पड़ाव के लिए रवाना हुए।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!