उदयपुर पुलिस की नई पहल: एआई व्हाट्सएप चैटबॉट से पर्यटकों को मिलेगी त्वरित सहायता

उदयपुर पुलिस की नई पहल: एआई व्हाट्सएप चैटबॉट से पर्यटकों को मिलेगी त्वरित सहायता

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

उदयपुर पुलिस की नई पहल: एआई व्हाट्सएप चैटबॉट से पर्यटकों को मिलेगी त्वरित सहायता

उदयपुर पुलिस की नई पहल: एआई व्हाट्सएप चैटबॉट से पर्यटकों को मिलेगी त्वरित सहायता

Super Admin · Jul 7, 2026

उदयपुर, 7 जुलाई। झीलों की नगरी उदयपुर आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उदयपुर पुलिस ने एआई आधारित व्हाट्सएप चैटबॉट हेल्पलाइन शुरू की है। इस नई सुविधा के माध्यम से पर्यटक बिना किसी अलग ऐप को डाउनलोड किए सीधे व्हाट्सएप के जरिए पुलिस से संपर्क कर सकेंगे और आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकेंगे। उदयपुर रेंज के आईजी गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि यह चैटबॉट स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके जरिए पर्यटक और आमजन दुर्घटना, आपात स्थिति, पुलिस सहायता, पर्यटन स्थलों, पुलिस थानों, अस्पतालों तथा अन्य आवश्यक सेवाओं की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सेवा राजकॉप सिटीजन ऐप और डायल-112 का विकल्प नहीं, बल्कि एक सरल और सुलभ माध्यम है, जिससे कम समय के लिए उदयपुर आने वाले लोग भी तुरंत पुलिस तक पहुंच सकेंगे। उन्होंने बताया कि उपयोगकर्ता को केवल पुलिस का व्हाट्सएप नंबर सेव करना होगा या जारी किए गए क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा। इसके बाद एआई चैटबॉट सामान्य बातचीत की तरह आवश्यक जानकारी लेकर उसे सीधे पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंचाएगा। सूचना मिलते ही निकटतम पुलिस टीम, अल्फा और कालिका पेट्रोलिंग, संबंधित थाना, फुट पेट्रोलिंग या टूरिस्ट एड सेंटर के माध्यम से तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि यह सेवा विशेष रूप से पर्यटकों को ध्यान में रखकर विकसित की गई है, जिससे भाषा संबंधी समस्याएं भी कम होंगी। आगजनी, जलभराव या अन्य आपात स्थितियों की सूचना भी चैटबॉट के माध्यम से कंट्रोल रूम तक पहुंचेगी, जहां से निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार संबंधित विभाग को तत्काल सूचना भेजी जाएगी। उदयपुर पुलिस का कहना है कि पर्यटकों और आमजन से मिलने वाले सुझावों और फीडबैक के आधार पर इस एआई आधारित हेल्पलाइन को लगातार और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि शहर आने वाले प्रत्येक पर्यटक को सुरक्षित और बेहतर अनुभव मिल सके।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!