उदयपुर में नकली घी का बड़ा भंडाफोड़, खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप

उदयपुर में नकली घी का बड़ा भंडाफोड़, खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

उदयपुर में नकली घी का बड़ा भंडाफोड़, खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप

उदयपुर में नकली घी का बड़ा भंडाफोड़, खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप

Super Admin · Jul 23, 2026

उदयपुर। शहर में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर-14 स्थित रामसिंहजी की बड़ी जाने वाले बरकत कॉलोनी रोड पर इंद्रप्रस्थ कॉम्प्लेक्स के पास संचालित एक डेयरी पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से बड़ी मात्रा में संदिग्ध घी बरामद किया। प्रारंभिक जांच में घी के नकली होने की आशंका जताई जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में विभाग की टीम ने डेयरी परिसर की गहन जांच की। इस दौरान वहां रखे चार टिन और तीन केन संदिग्ध घी बरामद किए गए। टीम ने मौके पर उपलब्ध घी की गुणवत्ता और निर्माण प्रक्रिया की जांच की तथा आवश्यक दस्तावेज भी खंगाले। अधिकारियों ने बरामद घी के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए अधिकृत प्रयोगशाला भेज दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि घी निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरा उतरता है या नहीं। यदि जांच में मिलावट या नकली घी की पुष्टि होती है तो संबंधित डेयरी संचालक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। विभाग की कार्रवाई से क्षेत्र के डेयरी और खाद्य कारोबारियों में भी हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और मिलावटखोरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने आमजन से भी अपील की है कि वे केवल विश्वसनीय प्रतिष्ठानों से ही खाद्य सामग्री खरीदें। यदि किसी खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता, स्वाद, रंग या गंध को लेकर संदेह हो तो उसकी सूचना तुरंत खाद्य सुरक्षा विभाग को दें, ताकि समय पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!