उदयपुर में फिर सजेगा राजस्थान ट्रैवल ट्रेड फेयर, 9 से 11 जनवरी होगा भव्य आयोजन

उदयपुर में फिर सजेगा राजस्थान ट्रैवल ट्रेड फेयर, 9 से 11 जनवरी होगा भव्य आयोजन

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

उदयपुर में फिर सजेगा राजस्थान ट्रैवल ट्रेड फेयर, 9 से 11 जनवरी होगा भव्य आयोजन

उदयपुर में फिर सजेगा राजस्थान ट्रैवल ट्रेड फेयर, 9 से 11 जनवरी होगा भव्य आयोजन

Super Admin · Jul 20, 2026

उदयपुर, 20 जुलाई। राजस्थान के पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी उद्योग के सबसे बड़े आयोजनों में शामिल राजस्थान ट्रैवल ट्रेड फेयर (RTTF) 2027 के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को होटल रघु महल में आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में फेयर की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा एवं विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। फेयर के आयोजक कमल शाह ने बताया कि वर्ष 2026 में उदयपुर में आयोजित प्रथम राजस्थान ट्रैवल ट्रेड फेयर को पर्यटन एवं होटल उद्योग से अभूतपूर्व प्रतिसाद मिला था। इसी सफलता को आगे बढ़ाते हुए आगामी 9, 10 एवं 11 जनवरी 2027 को सौभागपुरा स्थित ओकेजन गार्डन में राजस्थान ट्रैवल ट्रेड फेयर का भव्य आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय फेयर में देशभर के होटल व्यवसायी, ट्रैवल एजेंट, टूर ऑपरेटर, रिसॉर्ट संचालक, हॉस्पिटैलिटी विशेषज्ञ तथा पर्यटन क्षेत्र से जुड़े उद्यमी और संस्थान भाग लेंगे। यह आयोजन पर्यटन व्यवसाय को नए अवसर प्रदान करने के साथ-साथ राजस्थान के पर्यटन उद्योग को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। बैठक में होटल एसोसिएशन उदयपुर, होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान उदयपुर डिवीजन, यूनाइटेड होटलियर्स उदयपुर, होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान, उदयपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एंव ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन उदयपुर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी संगठनों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया एवं विभिन्न सुझाव भी दिए। बैठक में आयोजन समिति ने विभिन्न व्यवस्थाओं एवं जिम्मेदारियों को लेकर प्रारंभिक रणनीति तैयार की तथा आगामी दिनों में व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू करने का निर्णय लिया। आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रथम आयोजन की सफलता के बाद राजस्थान ट्रैवल ट्रेड फेयर 2027 और अधिक भव्य, व्यवस्थित एवं सफल आयोजन के रूप में स्थापित होगा।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!