उदयपुर के कब्रिस्तानों पर अतिक्रमण का आरोप, सीमांकन और कार्रवाई की मांग

उदयपुर के कब्रिस्तानों पर अतिक्रमण का आरोप, सीमांकन और कार्रवाई की मांग

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

उदयपुर के कब्रिस्तानों पर अतिक्रमण का आरोप, सीमांकन और कार्रवाई की मांग

उदयपुर के कब्रिस्तानों पर अतिक्रमण का आरोप, सीमांकन और कार्रवाई की मांग

Super Admin · Jul 22, 2026

उदयपुर। उदयपुर शहर के ऐतिहासिक कब्रिस्तानों पर कथित अवैध अतिक्रमण को लेकर मुस्लिम समाज ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल जांच, सीमांकन और अतिक्रमण हटाने की मांग की है। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि शहर के कई पुराने कब्रिस्तान लगातार अतिक्रमण की चपेट में आने से अपने मूल स्वरूप और अस्तित्व को खोते जा रहे हैं। ज्ञापन में बताया गया कि मकबरा कब्रिस्तान, ब्रह्मपोल कब्रिस्तान और पटेल सर्कल कब्रिस्तान का क्षेत्रफल वर्षों पहले काफी अधिक था, लेकिन समय के साथ कथित अतिक्रमणों के कारण इनका बड़ा हिस्सा समाप्त हो गया। समाज का दावा है कि वर्तमान में इन कब्रिस्तानों का वास्तविक क्षेत्र काफी सिमट चुका है। ज्ञापन में विशेष रूप से पटेल सर्कल कब्रिस्तान का उल्लेख करते हुए कहा गया कि वहां कब्रिस्तान तक पहुंचने का रास्ता भी प्रभावित हो चुका है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे गंभीर विषय बताते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई है। समाज के प्रतिनिधियों ने मांग की कि शहर के सभी कब्रिस्तानों का राजस्व और वक्फ अभिलेखों के आधार पर सीमांकन (नपती) कराया जाए। साथ ही कथित अतिक्रमणों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में अतिक्रमित वक्फ भूमि को मुक्त कराकर उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और भविष्य में दोबारा अतिक्रमण रोकने के लिए स्थायी सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की भी मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों का कहना है कि यह केवल एक समुदाय का विषय नहीं, बल्कि उदयपुर की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण से जुड़ा मामला है। उन्होंने जिला प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र कार्रवाई करने की अपेक्षा जताई।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!