उदयपुर के आसपास बढ़ती चोरियों से ग्रामीणों में आक्रोश, ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन

उदयपुर के आसपास बढ़ती चोरियों से ग्रामीणों में आक्रोश, ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

उदयपुर के आसपास बढ़ती चोरियों से ग्रामीणों में आक्रोश, ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन

उदयपुर के आसपास बढ़ती चोरियों से ग्रामीणों में आक्रोश, ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन

Super Admin · Jul 16, 2026

उदयपुर। उदयपुर के समीपवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। कलड़वास, कानपुर, खरबड़िया, मटूण सहित आसपास के कई गांवों में बीते दिनों लगातार चोरी की वारदातें होने से लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। इसी मुद्दे को लेकर मेवाड़ किसान संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कुछ दिन पूर्व ग्रामीणों ने उदयपुर पुलिस अधीक्षक अमृता दुहान को ज्ञापन सौंपकर बढ़ती चोरियों पर अंकुश लगाने तथा दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं और लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। बैठक में ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा चोरी की वारदातों का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही इस समस्या का ठोस समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र के ग्रामीणों को मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। बैठक में मेवाड़ किसान संघर्ष समिति के संयोजक विष्णु पटेल, सहसंयोजक प्रेमचंद पटेल, धनराज पटेल, हीरालाल पटेल, भोपाजी कालू पटेल, सुरेश पटेल, नारायण पटेल, सोहनलाल, तेजराम डांगी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!