Super Admin · Sep 25, 2026
उदयपुर, 25 सितम्बर। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति के अंतर्गत संचालित प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ में चल रहे 10 दिवसीय ‘दिवेर विजय महोत्सव’ का भव्य समापन समारोह शनिवार को होगा। समारोह के मुख्य अतिथि केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत होंगे। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान के उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा उपस्थित रहेंगे।
महोत्सव के संयोजक रमन सूद ने बताया कि समापन समारोह प्रताप गौरव केन्द्र परिसर स्थित कुम्भा सभागार में सायं 4:00 बजे से शुरू होगा। समारोह की अध्यक्षता सिक्योर मीटर्स लिमिटेड के चेयरमैन एवं न्यासी ‘धरोहर’ संजय सिंघल करेंगे, जबकि नगर निगम उदयपुर के महापौर पारस सिंघवी विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
सह संयोजक हरीश राजानी ने बताया कि समापन समारोह की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति के अध्यक्ष प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा, महामंत्री दीपक शुक्ल व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। उन्होंने बताया कि समापन से पूर्व शनिवार को राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता होगी। इसमें संभाग स्तर पर जीतकर आने वाले प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे।
Comments (0)
No comments yet. Be the first!