दूसरा दो दिवसीय "जश्न-ए-नज़ीरी" 21 जून से, उलेमा ए किराम करेंगे शिरकत।

दूसरा दो दिवसीय "जश्न-ए-नज़ीरी" 21 जून से, उलेमा ए किराम करेंगे शिरकत।

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

दूसरा दो दिवसीय "जश्न-ए-नज़ीरी" 21 जून से, उलेमा ए किराम करेंगे शिरकत।

दूसरा दो दिवसीय "जश्न-ए-नज़ीरी" 21 जून से, उलेमा ए किराम करेंगे शिरकत।

Super Admin · Jun 20, 2026

उदयपुर। ब्रह्मपोल स्थित दरगाह हज़रत गुलाम रसूल बाबा व इस्मत रसूल बाबा पर सूफी-ए-बासफा हज़रत सूफी मोहम्मद नज़ीर अहमद क़ादरी रज़वी नूरी अलैहिर्रहमा के सालाना उर्स के अवसर पर 5 एवं 6 मुहर्रमुल हराम 1448 हिजरी, बमुताबिक 21 एवं 22 जून 2026 (रविवार एवं सोमवार) को दूसरा दो दिवसीय "जश्न-ए-नज़ीरी" का आयोजन किया जाएगा। मुन्तज़िमा कमेटी के अनुसार इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से प्रतिष्ठित उलेमा-ए-किराम और सूफिया-ए-इकराम शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में विशेष रूप से सुल्तान हसन चिश्ती (अजमेर शरीफ), डॉ. आरिफ़ रज़ा सूफी (प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश) तथा निसार अहमद क़िबला रज़वी (बासनी, नागौर) अपनी तकरीरों एवं खिताबात से अकीदतमंदों को फैज़याब करेंगे। दो दिवसीय आयोजन के दौरान महफ़िल-ए-मीलाद, नात-ओ-मनक़बत, रस्म-ए-परचम कुशाई, चादर पेशी, तकरीरी महफ़िल, वाज़-ओ-नसीहत तथा कुल शरीफ के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 5 मुहर्रम को बाद नमाज़ मगरिब लंगर-ए-आम तथा 6 मुहर्रम को कुल शरीफ के बाद लंगर-ए-आम का विशेष एहतिमाम रखा गया है। कमेटी के सदर सरवर खान एवं सचिव शादाब खान ने तमाम आशिकान-ए-औलिया, अकीदतमंदों और शहरवासियों से अपील की है कि वे इस मुबारक जश्न में बढ़-चढ़कर शिरकत करें और बुजुर्गाने दीन की तालीमात से फैज़ हासिल करें।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!