दिनदहाड़े चोरों का सूने मकान पर धावा, पौने दो तोला सोना और एक लाख रुपये नकद लेकर फरार

दिनदहाड़े चोरों का सूने मकान पर धावा, पौने दो तोला सोना और एक लाख रुपये नकद लेकर फरार

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

दिनदहाड़े चोरों का सूने मकान पर धावा, पौने दो तोला सोना और एक लाख रुपये नकद लेकर फरार

दिनदहाड़े चोरों का सूने मकान पर धावा, पौने दो तोला सोना और एक लाख रुपये नकद लेकर फरार

Super Admin · Aug 27, 2026

उदयपुर। हिरणमगरी थाना क्षेत्र के उमरड़ा में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। कालिका रिसोर्ट के पीछे स्थित बंबोरा निवासी नरेश प्रजापत के मकान को चोरों ने निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार, नरेश प्रजापत का परिवार बुधवार दोपहर करीब 12 बजे घर से बाहर गया था और करीब 2 बजे वापस लौटा। इसी दो घंटे के दौरान चोरों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से करीब पौने दो तोला सोने के आभूषण और एक लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घर लौटने पर परिजनों को चोरी का पता चला, जिसके बाद उन्होंने उमरड़ा चौकी पर सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही संदिग्धों की पहचान कर चोरों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं। दिनदहाड़े हुई चोरी की इस वारदात से क्षेत्र में भी चिंता का माहौल है।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!