दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी के साथ हुई बदसलूकी के विरोध में उदयपुर में प्रदर्शन, दो दिवसीय अनशन शुरू

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी के साथ हुई बदसलूकी के विरोध में उदयपुर में प्रदर्शन, दो दिवसीय अनशन शुरू

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी के साथ हुई बदसलूकी के विरोध में उदयपुर में प्रदर्शन, दो दिवसीय अनशन शुरू

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी के साथ हुई बदसलूकी के विरोध में उदयपुर में प्रदर्शन, दो दिवसीय अनशन शुरू

Super Admin · Jul 23, 2026

उदयपुर। दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और इसके विरोध में प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ हुई बदसलूकी के खिलाफ उदयपुर में कांग्रेसजनों का आक्रोश देखने को मिला। इस घटना के विरोध में गुरुवार को राजीव गांधी पंचायती राज ब्रिगेड के तत्वावधान में दो दिवसीय धरना एवं अनशन का आयोजन किया गया। प्रदर्शन के दौरान राजीव गांधी पंचायती राज ब्रिगेड के हिदायतुल्लाह खान और गोपाल नागर अन्न का त्याग कर दो दिवसीय अनशन पर बैठ गए हैं, जो कल शाम तक अनशन रखकर धरने पर डटे रहेंगे। इस दौरान उदयपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने भी मौके पर मौजूद रहकर आंदोलन को अपना पूरा समर्थन दिया। जिला अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़ सहित कई अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता धरना स्थल पर उपस्थित रहे और केंद्र सरकार के खिलाफ अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!