दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, पुलिस पहुंची मौके पर।

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

दो कारों की आमने-सामने  भिड़ंत, पुलिस पहुंची मौके पर।

दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, पुलिस पहुंची मौके पर।

Super Admin · Jul 8, 2026

उदयपुर। शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही प्रताप नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर थाने भिजवाया और यातायात को सुचारु कराया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है, परन्तु वाहनों को काफी नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!