तेज़ रफ़्तार कार चलती ट्रक में घुसी, हादसे में कार सवार युवक-युवती की दर्दनाक मौत

तेज़ रफ़्तार कार चलती ट्रक में घुसी, हादसे में कार सवार युवक-युवती की दर्दनाक मौत

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

तेज़ रफ़्तार कार चलती ट्रक में घुसी, हादसे में कार सवार युवक-युवती की दर्दनाक मौत

तेज़ रफ़्तार कार चलती ट्रक में घुसी, हादसे में कार सवार युवक-युवती की दर्दनाक मौत

Super Admin · Jul 19, 2026

उदयपुर। गोगुंदा-पिंडवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक भीषण एवं दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जेलानी क्षेत्र में तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे में कार सवार एक युवक और एक युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही गोगुंदा थाना पुलिस एवं हाईवे टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण दोनों शव वाहन में फंस गए थे, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। पुलिस ने दोनों शवों को गोगुंदा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक और युवती कार से गोगुंदा से पिंडवाड़ा की ओर जा रहे थे। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। दुर्घटना के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को डिटेन कर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी पहचान के प्रयास में जुटी हुई है और आसपास के थाना क्षेत्रों सहित अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाई जा रही है। पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी जाएगी। गोगुंदा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा तेज रफ्तार, लापरवाही अथवा किसी अन्य कारण से हुआ। दुर्घटना के बाद कुछ समय तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारु रूप से बहाल कराया।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!