ट्राफिक पुलिस को देखकर भाग रहे युवक ने रिवर्स में दौड़ाई थार, कई वाहन क्षतिग्रस्त

ट्राफिक पुलिस को देखकर भाग रहे युवक ने रिवर्स में दौड़ाई थार, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

ट्राफिक पुलिस को देखकर भाग रहे युवक ने रिवर्स में दौड़ाई थार, कई वाहन क्षतिग्रस्त

ट्राफिक पुलिस को देखकर भाग रहे युवक ने रिवर्स में दौड़ाई थार, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Super Admin · Aug 21, 2026

उदयपुर। शहर में थार गाड़ी ने ऐसा आतंक मचाया कि सड़क पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। ट्रैफिक पुलिस को देखकर तेज रफ्तार थार को लेकर भाग रहे युवकों ने शहर की व्यस्त सड़कों और गलियों में जमकर उत्पात मचाया। पुलिस से बचने के प्रयास में थार कभी तेज गति से आगे दौड़ी तो कभी रिवर्स में भगाई गई। इस दौरान गली में खड़ी बाइक और स्कूटी सहित एक कार को भी नुकसान पहुंचा। थार के आगे गुजरात नंबर की नंबर प्लेट लगी हुई थी, जबकि गाड़ी के पीछे नंबर प्लेट ही नहीं थी। थार सवार युवक कुम्हारों के भट्टे क्षेत्र से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर ट्रैफिक पुलिस पर पड़ी। पुलिस को देखते ही युवक थार को तेजी से लेकर दुर्गा नर्सरी रोड की तरफ भागने लगे। लेकिन जब दुर्गा नर्सरी रोड पर भी पुलिस दिखाई दी तो थार सवार युवकों ने दिशा बदलकर दूसरी तरफ निकलने की कोशिश की। पुलिस से बचने और वहां से निकलने की जल्दबाजी में युवकों ने थार को एक गली में घुसा दिया। इस दौरान वहां खड़ी बाइक और स्कूटी थार की चपेट में आ गईं और उन्हें नुकसान पहुंचा। इसके बाद भी युवक नहीं रुके और थार को तेजी से रिवर्स में लेकर वहां से भागने का प्रयास करने लगे। रिवर्स में गाड़ी भगाने के दौरान सड़क पर और अधिक अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान रेड लाइट पर खड़ी एक कार भी थार की चपेट में आ गई और उसे भी नुकसान पहुंचा। सड़क पर रेड लाइट होने के कारण पहले से कई वाहन खड़े थे, जिससे थार को निकलने का रास्ता नहीं मिला और युवक वहां से भाग नहीं सके। थार की टक्कर से वाहनों को नुकसान पहुंचने और सड़क पर इस तरह गाड़ी दौड़ाए जाने से लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने थार को घेर लिया और उसमें सवार तीन युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद काफी देर तक मौके पर हंगामे और गहमागहमी का माहौल बना रहा। जिन लोगों के वाहन क्षतिग्रस्त हुए थे, वे भी मौके पर पहुंच गए और थार सवार युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। लोगों का कहना था कि जिस तरह से थार को सड़क और गली में दौड़ाया गया, उससे किसी बड़े हादसे की आशंका पैदा हो गई थी। गनीमत रही कि इस पूरे घटनाक्रम में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया। काफी देर तक पुलिस और लोगों के बीच समझाइश का दौर चलता रहा। बाद में स्थानीय थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद तीनों युवकों को पुलिस के हवाले किया गया और उन्हें थाने लेकर रवाना किया गया। पुलिस अब थार, उसके नंबर प्लेट और पूरे घटनाक्रम की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!