Super Admin · Sep 27, 2026
सलूम्बर। श्री श्री 1008 कमधज कृष्णा कल्याण शक्ति पीठ मुख्य धाम रन्देला में नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक एवं भव्य मेला 11 अक्टूबर 2026, रविवार को श्री कल्लाजी मुख्य धाम रन्देला, ग्राम पंचायत नोली, जिला सलूम्बर में आयोजित होगा।
मेले के अवसर पर क्षेत्र सहित दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालु श्री कल्लाजी महाराज के दिव्य दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे तथा धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।
श्री श्री 1008 कमधज कृष्णा कल्याण शक्ति पीठ मुख्य धाम रन्देला की ओर से समस्त समाज एवं कल्लाजी महाराज के भक्तों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेले में पधारकर धार्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाएं।
Comments (0)
No comments yet. Be the first!