शहर में 33 ई-बसों का संचालन शुरू, मुख्यमंत्री ने वर्चुअल के जरिए दिखाई हरी झंडी

शहर में 33 ई-बसों का संचालन शुरू, मुख्यमंत्री ने वर्चुअल के जरिए दिखाई हरी झंडी

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

शहर में 33 ई-बसों का संचालन शुरू, मुख्यमंत्री ने वर्चुअल के जरिए दिखाई हरी झंडी

शहर में 33 ई-बसों का संचालन शुरू, मुख्यमंत्री ने वर्चुअल के जरिए दिखाई हरी झंडी

Super Admin · Aug 18, 2026

उदयपुर। शहर में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो गया है, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को वर्चुअल के माध्यम से बसों के संचालन को हरी झंडी दे दी। इसके साथ ही पहले चरण में शहर की सड़कों पर 33 ई-बसें दौड़ना शुरू हो गई हैं। निगम परिसर से संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, शहर विधायक ताराचंद जैन और ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने हरी झंडी रवाना किया। इन बसों का न्यूनतम किराया 10 रुपए और अधिकतम किराया 50 रुपए रखा गया है। शहर के अलग-अलग रूट पर यह बसें चलेंगी। वहीं दूसरे चरण में 17 और बसें मिलने के बाद शहर में कुल 50 ई-बसों का बेड़ा तैयार हो जाएगा। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया- शहर के लिए शुरू की गई सभी ई-बसें पूरी तरह वातानुकूलित (एसी) हैं। इनके चलने से शहर के लोगों को सुरक्षित, आरामदायक और आधुनिक सफर की सुविधा मिलेगी। निगम प्रशासन ने शहर के प्रमुख इलाकों और पर्यटन स्थलों को जोड़ने के लिए रूट तय कर दिए हैं। साथ ही यात्रियों की सुविधा देखते हुए किफायती किराया निर्धारित किया गया है। इलेक्ट्रिक बसों के चलने से शहर में डीजल और पेट्रोल वाहनों से होने वाले धुएं और प्रदूषण में कमी आएगी। उदयपुर एक प्रमुख पर्यटन शहर है। ऐसे में प्रदूषण मुक्त परिवहन व्यवस्था से शहर के पर्यावरण को संवारने में बड़ी मदद मिलेगी। बसों का संचालन चेतक बस स्टैंड से कानपुर, सुखाड़िया सर्किल से डबोक एयरपोर्ट, बलीचा से अंबेरी, बड़गांव से बलीचा, आईआईएम उदयपुर से भुवाणा, एकलिंगपुरा से रामपुरा चौराहा, प्रतापनगर चौराहा से बड़ी (गांव), तितरड़ी से भुवाणा, तितरड़ी से प्रतापनगर चौराहा, तितरड़ी से लोयरा गांव तक रहेगा।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!