Super Admin · Jul 18, 2026
उदयपुर शहर की पॉश कॉलोनी खारोल कॉलोनी में बीती रात स्टार हॉस्पिटल के समीप बच्चे चोरी करते दिखाई दिए। इन्होंने कई जगह की छोटी-छोटी चोरियां करनी चाही। सीसीटीवी फुटेज में आते दिखे# बाइक का पहिया खोल ले गए, कार का काँच तोड़ा सायरन बजा तो भाग गए। स्टार हॉस्पिटल के समीप की घटनाएं। सीसीटीवी फुटेज में रात 2 बजे के करीब आते दिखे और सुबह 3.45 तक करीब 2 घण्टे तक क्षेत्र में घूमते रहे।
जानकारी के अनुसार पहले स्टार हॉस्पिटल के सामने गली में सुधीर प्रजापति के मकान के बाहर रखी गाड़ियों में से एक्टिवा की डिक्की खोली सामान बिखेरा। कुछ हाथ नहीं लगा तो बाइक के आगे का टायर खोलकर ले गए। इसके बाद आगे सड़क पर खड़ी भरत खारोल की कार की खिड़की पर पत्थर मार उसे तोड़ा। कार का सायरन बजा तो भाग गए। सीसीटीवी में बच्चे करीब 13 से 14 साल के दिखाई दे रहे है।
Comments (0)
No comments yet. Be the first!