सराड़ा थाने में पुलिस अधीक्षक विश्नोई ने ली सीएलजी की बैठक

सराड़ा थाने में पुलिस अधीक्षक विश्नोई ने ली सीएलजी की बैठक

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

सराड़ा थाने में पुलिस अधीक्षक विश्नोई ने ली सीएलजी की बैठक

सराड़ा थाने में पुलिस अधीक्षक विश्नोई ने ली सीएलजी की बैठक

Super Admin · Jul 27, 2026

सराड़ा। पुलिस थाना सराड़ा परिसर में सीएलजी की बैठक जिला पुलिस अधीक्षक विश्वाराम विश्नोई की अध्यक्षता में आयोजित हुई।बैठक में कानून व्यवस्था,सुरक्षा प्रबंधन और सामाजिक समरसता बनाए रखने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। सराड़ा एसडीएम बिन्दुबाला ने बताया कि सराड़ा उपखण्ड क्षेत्र में आत्महत्या, अतिक्रमणों, विद्यालयों,अन्य शिक्षण संस्थाओं में पढ़ने वाले बच्चों में नशा करने की आदत पड़ गई,बहुत सी महिलाएं और लड़कियां किसी के बहकावे में आकर अपने पति और परिवार को छोड़ कर चली जाती हैं इसका प्रभाव बच्चों पर पड़ता हैं।ग्रामीणों ने अपने सुझाव में चावंड में बनी पुलिस चौकी जर्जर अवस्था में हो रही हैं, चावंड पुलिस चौकी का स्टॉफ बढ़ाने,सराड़ा में अतिरिक्त पुलिस जाप्ता रखें,पुलिस स्टॉफ रहने के लिए सरकारी आवास का निर्माण होना चाहिए,बलुआ गांव में पुलिस चौकी की मांग रखी,सराड़ा ओर चावंड मुख्य कस्बों में अवैध व्यापार करने वाले वाहनों के द्वारा फेरी करने वालों के कारण विद्यालय बच्चों की बाल वाहिनी,अन्य वाहनों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं उन्हें हटाया जावे,SBI बैंक सराड़ा रोड़ पर अवैध वाहन पार्किंग से आमजनों को परेशानियों का सामना, आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस अन्य सेवा से बाधित होते हैं जो यहां पर अवैध वाहन पार्किंग हटावे,अपराध नियंत्रण, यातायात अनुशासन,पावर बाइक से ओवर स्पीड और स्टंट करने वालों का वीडियो साझा कर पुलिसकर्मियों तक शेयर कीजिए, कालिका पेट्रोलिंग टीम की मांग,जयसमंद झील पर शनिवार ओर रविवार अतिरिक्त पुलिस टीम झील पर ग्रस्त की मांग।बैठक का उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच विश्वास,सहभागिता तथा संवाद को मजबूत बनाना था।इसके माध्यम से कानून व्यवस्था , अपराध नियंत्रण,यातायात अनुशासन और सामाजिक सुरक्षा के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया गया। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक विश्वाराम विश्नोई की अध्यक्षता में सीएलजी बैठक आयोजित की गई। सराड़ा पुलिस उपाधीक्षक रूप सिंह राठौड़,सराड़ा थानाधिकारी योगेश व्यास, उपखंड अधिकारी बिंदु बाला, तहसीलदार रमेशचंद ननोमा, सीएलजी सदस्यों, पुलिस मित्रों,ग्राम रक्षक दल,यूथ सीएलजी,महिला सुरक्षा सखियों और व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों,विभिन्न ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों आदि ने भाग लिया।अंत में सराड़ा थानाधिकारी योगेश व्यास,सराड़ा पुलिस उपाधीक्षक रूप सिंह राठौड़ ने समस्त समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।विशेष निगरानी दिन रात पुलिस गस्त।बैठक के अंत में युवाओं ओर समाज को नशे से दूर रखने पर भी चर्चा हुई।पुलिस अधिकारियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण में आमजन ओर सामाजिक संगठनों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी से जागरूकता फैलाने की अपील की।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!