Super Admin · Oct 26, 2026
उदयपुरl शहर के प्रताप नगर थाना अंतर्गत बोहरा गणेशजी क्षेत्र स्थित बाहुबली कॉलोनी में रविवार रात करीब 9 बजे मोटरसाइकिल पर सवार सीनियर सिटीजन के हाथ में पकड़ा हुआ मोबाइल पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाश झपटते हुए लूट ले भाग गएl
जानकारी के अनुसार जयश्री कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय सीनियर सिटीजन सुरेश चंद कुमावत पुत्र स्वर्गीय मुरलीधर कुमावत अपने किसी काम से मोटरसाइकिल पर सवार होकर बाहुबली कॉलोनी से गुजर रहे थेl उन्होंने अपना मोबाइल हाथ में पकड़ा हुआ थाl तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर तेजी से आए दो बदमाश उनके हाथ से मोबाइल झपटकर अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग छूटे l मोबाइल झपटने के दौरान सीनियर सिटीजन सुरेश चंद कुमावत कुछ संभल पाते कि वह असंतुलित हो गए और बाइक सहित गिरते बाल बाल बचैl गनीमत रही वे किसी हादसे का शिकार नहीं हुए l बता दे बोरा गणेश क्षेत्र बता दें कि बोहरा गणेश मंदिर क्षेत्र में शाम के समय सीनियर सिटीजन दर्शन करने के लिए आते जाते रहते हैंl पूर्व में भी इस क्षेत्र में सीनियर सिटीजंस के साथ में लूटपाट की घटनाएं हो चुकी हैl स्थानीय लोगों की मांग है कि पुलिस को क्षेत्र में शाम के समय ग्रस्त बढ़ानी चाहिए l
Comments (0)
No comments yet. Be the first!