रेलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर सीवरेज ओवरफ्लो, श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी,आंदोलन की चेतावनी

रेलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर सीवरेज ओवरफ्लो, श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी,आंदोलन की चेतावनी

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

रेलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर सीवरेज ओवरफ्लो, श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी,आंदोलन की चेतावनी

रेलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर सीवरेज ओवरफ्लो, श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी,आंदोलन की चेतावनी

Super Admin · Jul 14, 2026

उदयपुर। शहर के समीप स्थित ग्राम मनवाखेड़ा के प्राचीन रेलेश्वर महादेव मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग पर सीवरेज लाइन ओवरफ्लो होने से सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। इससे मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं, स्थानीय ग्रामीणों एवं राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर फैली गंदगी और दुर्गंध के कारण लोगों में नाराजगी है। मेवाड़ किसान संघर्ष समिति के संयोजक विष्णु पटेल ने मौके का निरीक्षण कर बताया कि सीवरेज लाइन के ओवरफ्लो होने से लंबे समय से आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही है। उनका कहना है कि संबंधित विभाग को कई बार अवगत कराने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। पटेल ने कहा कि धार्मिक स्थल तक जाने वाले मार्ग पर गंदे पानी का बहाव श्रद्धालुओं के लिए असुविधा का कारण बन रहा है। साथ ही लगातार फैली गंदगी से संक्रमण फैलने की आशंका भी बनी हुई है। उन्होंने संबंधित विभाग से सीवरेज लाइन की तत्काल मरम्मत कर मार्ग को साफ कराने तथा समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। मेवाड़ किसान संघर्ष समिति ने प्रशासन से दोषपूर्ण निर्माण कार्य की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों एवं ठेकेदार के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की भी मांग की है। समिति ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं के साथ आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित विभाग की होगी।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!