Super Admin · Jul 6, 2026
उदयपुर, 6 जुलाई । जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड विश्वविद्यालय) में कर्मचारियों का अपनी न्यायसंगत मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन अब बेहद उग्र और निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की कथित हठधर्मिता और टालमटोल के रवैये के खिलाफ कर्मचारियों का क्रमिक धरना आज 33वें दिन भी पूरी ताकत के साथ जारी रहा
*कर्मचारी संघ की प्रमुख मांगें:*
कुलपति की नियुक्ति पर स्पष्टीकरण और कथित जमीन घोटाले की निष्पक्ष जांच।
ऑनलाइन पीएफ खाता सुविधा शुरू करना।
लंबित एरियर का भुगतान और महंगाई भत्ते (DA) का लाभ देना।
कर्मचारियों के खिलाफ की जा रही कथित द्वेषपूर्ण कार्रवाई पर तुरंत रोक लगाना।
संघ अध्यक्ष डॉ. प्रकाश धाकड़ ने स्पष्ट किया कि कर्मचारी अब केवल खोखले आश्वासनों से मानने वाले नहीं हैं, उन्हें हर मांग पर ठोस लिखित आदेश चाहिए। वार्ता विफल होने के बाद डबोक परिसर में आंदोलन को और तेज कर दिया गया है। कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, यह चरणबद्ध आंदोलन और उग्र रूप धारण करेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।
Comments (0)
No comments yet. Be the first!