Super Admin · Jul 2, 2026
उदयपुर, 2 जुलाई। मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों के लिए तत्काल मौसम चेतावनी जारी की है। अगले कुछ घंटों के दौरान भीलवाड़ा, कोटा, टोंक, बूंदी, जयपुर, अजमेर, दौसा, सवाई माधोपुर और चित्तौड़गढ़ जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से तीव्र मेघगर्जन और गरज-चमक के साथ 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अचानक तेज हवाएं चलने, धूलभरी आंधी आने तथा हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, बारां, झालावाड़, उदयपुर, बांसवाड़ा, राजसमंद, पाली, नागौर, सीकर, झुंझुनू, चूरू, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ समेत प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में हल्के से मध्यम मेघगर्जन के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं और हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
Comments (0)
No comments yet. Be the first!