पौधों की आड़ में ट्रक के सीक्रेट बॉक्स से तस्करी, 25 लाख की शराब जब्त।

पौधों की आड़ में ट्रक के सीक्रेट बॉक्स से तस्करी, 25 लाख की शराब जब्त।

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

पौधों की आड़ में ट्रक के सीक्रेट बॉक्स से तस्करी, 25 लाख की शराब जब्त।

पौधों की आड़ में ट्रक के सीक्रेट बॉक्स से तस्करी, 25 लाख की शराब जब्त।

Super Admin · Jun 29, 2026

उदयपुर, 29 जून। एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान मिली एक गुप्त सूचना ने उदयपुर पुलिस को बड़ी सफलता दिलाई। फलासिया थाना प्रभारी सीताराम ने बताया कि हाईवे मोबाइल टीम में तैनात हेड कॉन्स्टेबल कांतिलाल को गुजरात की ओर अवैध अंग्रेजी शराब ले जाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने हाईवे पर नाकाबंदी कर एक ट्रक और उसे एस्कॉर्ट कर रही क्रेटा कार को रुकवाया। तलाशी के दौरान तस्करों की शातिर योजना सामने आई। पुलिस को भ्रमित करने के लिए ट्रक के पीछे के हिस्से में बड़ी संख्या में पौधे भर दिए गए थे, जबकि ट्रक को विशेष रूप से मॉडिफाई कर सीटों के नीचे और आगे की ओर सीक्रेट बॉक्स तैयार किए गए थे। इन्हीं गुप्त खानों में शराब की पेटियां छिपाकर गुजरात सप्लाई के लिए ले जाई जा रही थीं। पुलिस ने ट्रक से हरियाणा और राजस्थान निर्मित प्रीमियम ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब की 288 पेटियां बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक कालूलाल को सौंपी गई है। यह कार्रवाई खेरवाड़ा की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल और झाड़ोल पुलिस उपाधीक्षक विवेक सिंह राव के सुपरविजन में की गई। पुलिस फरार तस्करों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है और पूरे तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!