मज़ाक मस्ती के बीच आपसी कहासुनी में युवक की कमर पर चाकू मारा, आरोपी फरार

मज़ाक मस्ती के बीच आपसी कहासुनी में युवक की कमर पर चाकू मारा, आरोपी फरार

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

मज़ाक मस्ती के बीच आपसी कहासुनी में युवक की कमर पर चाकू मारा, आरोपी फरार

मज़ाक मस्ती के बीच आपसी कहासुनी में युवक की कमर पर चाकू मारा, आरोपी फरार

Super Admin · Jun 17, 2026

उदयपुर। शहर के आयड़ क्षेत्र स्थित पुराने बस स्टैंड और जैन मंदिर के पास मंगलवार को रात करीब 10 बजे मज़ाक मस्ती के बीच विवाद होने पर मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर भूपालपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक चेतन अपने दोस्तों के साथ जैन मंदिर के पास खड़ा था। इसी दौरान अरमान नामक युवक वहां पहुंचा और दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और आरोप है कि अरमान ने चाकू निकालकर चेतन की कमर पर वार कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल चेतन को तत्काल महाराणा भूपाल चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद घर भेज दिया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार घायल की स्थिति खतरे से बाहर है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही भूपालपुरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की पड़ताल शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा घटनास्थल से आवश्यक जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है तथा जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। View all images : https://news27live.com/post/shield-ai-and-destinus-demonstrate-autonomous-strike-and-teaming-capabilities-on-an-interceptor-system-in-full-mission-flight-exercise

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!