Super Admin · Jul 25, 2026
उदयपुर। महाराणा भूपाल चिकित्सालय से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 जुलाई को सवीना निवासी मोहम्मद अहद पिता रफीक मोहम्मद ने थाने में रिपोर्ट दी थी कि 3 जुलाई को शाम 6:30 बजे वह जनरल हॉस्पिटल इमरजेंसी के बाहर मोटरसाइकिल खड़ी करके चेकअप कराने गया था। दो घंटे बाद जब वापस आया तो मोटरसाइकिल गायब मिली। काफी तलाश करने के बाद भी कहीं नहीं मिली तो थाने में रिपोर्ट दी
शहर मे बढे रहे वाहन चोरी के मामलों को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश चंद्र ओझा व वृताधिकारी वृत नगर पश्चिम राजेश यादव के निर्देशन हाथीपोल थानाधिकारी राजू देवी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिस पर टीम ने मूखबीर की सूचना एवं तकनीकी मदद से वाहन चोरी करने वालों पर निगरानी रख कर तलाश की गई, तलाश के दौरान भावेश लौहार पिता जगदीश चन्द्र लौहार निवासी बोरी थाना कुराबड जिला उदयपुर की गतिविधीया संदिग्ध पाई गई, जिस पर भावेश लौहार को डिटेन कर पूछताछ की गई। पुछताछ में उसने वारदात करना स्वीकार किया। आरोपी भावेश लौहार की निशादेही पर चोरी की गई मोटरसाईकील को बरामद कर लिया तथा आरोपी द्वारा उदयपुर शहर मे भुवाणा एवं महाराणा भुपाल राजकीय चिकित्सालय से पूर्व मे चुराई गई दो अन्य मोटरसाईकीले भी बरामद की गई।
Comments (0)
No comments yet. Be the first!