Super Admin · Aug 8, 2026
उदयपुर, 8 अगस्त। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मस्तान बाबा ट्रस्ट के चीफ़ ट्रस्टी सी. एम. इब्राहिम चार दिवसीय मस्तान बाबा के 29वें उर्स में शिरकत करने के लिए शनिवार को सुबह बेंगलुरु से उदयपुर पहुंचे।
ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा उदयपुर एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सी. एम. इब्राहिम 8 अगस्त से 12 अगस्त तक उदयपुर प्रवास पर रहेंगे और उर्स की विभिन्न रस्मों में शामिल होंगे।
ट्रस्ट के प्रवक्ता अनीस इकबाल ने बताया कि 9 अगस्त शाम 5 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री सी. एम. इब्राहिम साहब द्वारा परचम कुशाई की रस्म अदा की जाएगी, जिसके साथ मस्तान बाबा के 29वें उर्स का औपचारिक आगाज़ होगा। वहीं 12 अगस्त शाम 5 बजे कुल की रस्म अदा की जाएगी।
एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में ट्रस्ट के कार्यवाहक सदर सैयद सज्जाद हुसैन, सेक्रेट्री इक़बाल बेग, कोऑर्डिनेटर मोहसीन ख़ान, जॉइंट सेक्रेट्री अब्दुल रशीद, ख़ज़ांची दिलशाद शेख़, ट्रस्ट मेम्बर आरिफ़ ख़ान, मोहम्मद आसिफ़, ख़ालिक शेख़, अकील हुसैन, अयूब भाई गाड़ेवाला एवं नूर हसन सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि मस्तान बाबा के 29वें उर्स को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और उर्स में बड़ी संख्या में जायरीन के पहुंचने की उम्मीद है।
Comments (0)
No comments yet. Be the first!