मुस्लिम महासंघ ने साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले बयानों एवं जहरीले केप्सूल बांटने के विरोध में ज्ञापन सौंपा।

मुस्लिम महासंघ ने साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले बयानों एवं जहरीले केप्सूल बांटने के विरोध में ज्ञापन सौंपा।

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

मुस्लिम महासंघ ने साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले बयानों एवं जहरीले केप्सूल बांटने के विरोध में ज्ञापन सौंपा।

मुस्लिम महासंघ ने साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले बयानों एवं जहरीले केप्सूल बांटने के विरोध में ज्ञापन सौंपा।

Super Admin · Jul 3, 2026

उदयपुर, 3 जुलाई। मुस्लिम महासंघ ने देश में बढ़ रही धार्मिक वैमनस्यता, नफरत फैलाने वाले बयानों तथा सांप्रदायिक सौहार्द को प्रभावित करने वाली घटनाओं के विरोध में शुक्रवार को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि हाल के समय में विभिन्न मंचों से इस्लाम एवं हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के संबंध में आपत्तिजनक एवं कथित रूप से धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले बयान सामने आए हैं। महासंघ का कहना है कि ऐसे बयान समाज में तनाव और वैमनस्य का वातावरण पैदा करते हैं, जो देशहित एवं सामाजिक सद्भाव के लिए उचित नहीं हैं तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत की छवि को प्रभावित कर सकते हैं। महासंघ ने सरकार से ऐसे मामलों में निष्पक्ष एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। ज्ञापन में मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान जहरीले कैप्सूल बांटने की कथित घटना पर भी गहरी चिंता व्यक्त की गई। महासंघ ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसकी निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि यदि इस घटना के पीछे कोई संगठित साजिश है तो उसका खुलासा कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी धार्मिक आयोजन की सुरक्षा से समझौता न हो और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। इस अवसर पर मुस्लिम महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मोहम्मद बक्ष, एडवोकेट के.आर. सिद्दीकी, एडवोकेट आज़म खान, शफी मैकेनिक, एडवोकेट तौकीर रज़ा, पूर्व पार्षद हिदायतुल्ला, शादाब हुसैन, मुहम्मद हनीफ, अयूब शेख, असलम हुसैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!