मानसिक स्वास्थ्य की नई पहल: SATVA Wellbeing का 'SATVA Manthan' अभियान शुरू

मानसिक स्वास्थ्य की नई पहल: SATVA Wellbeing का 'SATVA Manthan' अभियान शुरू

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

मानसिक स्वास्थ्य की नई पहल: SATVA Wellbeing का 'SATVA Manthan' अभियान शुरू

मानसिक स्वास्थ्य की नई पहल: SATVA Wellbeing का 'SATVA Manthan' अभियान शुरू

Super Admin · Jul 12, 2026

उदयपुर, 12 जुलाई। युवा मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक संतुलन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से SATVA Wellbeing द्वारा रविवार को गुलाब बाग, उदयपुर में "SATVA Manthan" का सफल आयोजन किया गया। इस सत्र में बड़ी संख्या में युवाओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के साथ विभिन्न Mental Wellbeing Activities आयोजित की गईं, जिनका उद्देश्य तनाव कम करना, आत्म-जागरूकता बढ़ाना, सकारात्मक सोच विकसित करना तथा एक-दूसरे के साथ खुलकर संवाद स्थापित करना था। पूरे सत्र का वातावरण सकारात्मक, सहभागितापूर्ण और ऊर्जा से भरपूर रहा। SATVA Wellbeing का उद्देश्य युवाओं के लिए ऐसा सुरक्षित मंच तैयार करना है, जहाँ वे बिना किसी झिझक के अपने विचार साझा कर सकें, स्वयं को बेहतर ढंग से समझ सकें और मानसिक रूप से अधिक सशक्त बन सकें। SATVA Wellbeing के संस्थापक एकलिंग अग्रवाल ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य कोई विलासिता नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की मूल आवश्यकता है। SATVA Manthan का उद्देश्य लोगों को स्वयं से जोड़ना, संवाद को बढ़ावा देना और एक ऐसा समाज बनाना है जहाँ मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना सामान्य बात हो।" कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे नियमित सत्र आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की। SATVA Wellbeing ने समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचने के अपने संकल्प को दोहराया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में SATVA Wellbeing की मुख्य टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संस्था की COO Padmini Rathore, मनोवैज्ञानिक Charu Paliwal एवं मनोवैज्ञानिक Shruti Sharma ने कार्यक्रम की योजना, संचालन और प्रतिभागियों के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके सहयोग से यह सत्र सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!