Super Admin · Jul 18, 2026
उदयपुर। शहर के पुरोहितान की मादड़ी स्थित गणपति विहार कालाभाटा कॉलोनी में रात को अज्ञात बदमाशों ने पानी के नल के मीटरों को निशाना बनाया। बदमाश कॉलोनी में पहुंचे और मकानों के बाहर लगे पानी के मीटर चोरी कर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह लोगों को उस समय हुई, जब उन्होंने पानी के मीटर गायब देखे। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें संदिग्ध बदमाश चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दिए। सीसीटीवी में कैद तस्वीरें अब आरोपियों की पहचान का अहम आधार बन गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी में इस तरह की चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों ने पुलिस से जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने और चोरी हुए मीटर बरामद करने की मांग की है।सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। फुटेज में दिखाई दे रहे संदिग्धों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्रों के कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों के आने और जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके। घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने रात के समय गश्त बढ़ाने और कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई है, ताकि भविष्य में इस तरह की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
Comments (0)
No comments yet. Be the first!