महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार एवं जन जागरण कार्यक्रमों की कार्य योजना पर हुआ मंथन

महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार एवं जन जागरण कार्यक्रमों की कार्य योजना पर हुआ मंथन

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार एवं जन जागरण कार्यक्रमों की कार्य योजना पर हुआ मंथन

महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार एवं जन जागरण कार्यक्रमों की कार्य योजना पर हुआ मंथन

Super Admin · Jul 27, 2026

उदयपुर, 27 जुलाई। महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान की जिला स्तरीय बैठक सोमवार संस्थान कार्यालय "रक्षाबंधन", धानमंडी, उदयपुर में स्टेट कोऑर्डिनेटर श्याम सुंदर जोशी के मुख्य आतिथ्य एवं जिला संयोजक पंकज कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, गांधी विचारों के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा जनजागरण अभियानों को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। बैठक का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर सूत की माला अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गांधीजी के सत्य, अहिंसा, सेवा, स्वावलंबन एवं सामाजिक समरसता के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संस्थान को ग्राम स्तर तक मजबूत बनाने के लिए व्यापक रणनीति पर चर्चा की। जिला संयोजक पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि सर्वोदय संकल्प शिविर में लिए गए निर्णयों के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। इसके अंतर्गत घर-घर संपर्क अभियान, जनसंवाद एवं खुली चर्चा, नुक्कड़ नाटक, ऑडियो-वीडियो जागरूकता अभियान, महिला एवं युवा परिचर्चाएं, खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, प्रभात फेरियां, प्रार्थना सभाएं, चौपाल बैठकें, शिक्षण संस्थानों में व्याख्यान, स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान, पुस्तकालय एवं वाचनालय संचालन, आजीविका मार्गदर्शन एवं परामर्श केंद्र, स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर, पर्यावरण संरक्षण गतिविधियां, सफल व्यक्तियों के अनुभव साझा कार्यक्रम, सड़क सुरक्षा एवं रक्तदान अभियान, प्रदर्शनियां, पदयात्राएं, मोटरसाइकिल एवं साइकिल रैलियां तथा महापुरुषों की जयंती-पुण्यतिथि एवं स्थानीय स्थापना दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। मुख्य अतिथि श्याम सुंदर जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज के लिए उतने ही प्रासंगिक हैं जितने स्वतंत्रता आंदोलन के समय थे। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य गांधीजी के सत्य, अहिंसा, प्रेम, सेवा और सामाजिक सद्भाव के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जनसेवा, जनसंपर्क और जनजागरण गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभानी होगी तथा संगठन को ग्राम स्तर तक सशक्त बनाना होगा। बैठक में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव प्रस्तुत करते हुए आगामी दिनों में जिला, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर व्यापक जनसंपर्क एवं जनजागरण अभियान चलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके प्रेरणादायी व्यक्तित्व एवं राष्ट्रनिर्माण में दिए गए योगदान का स्मरण किया गया। साथ ही महात्मा गांधी के प्रिय भजन "वैष्णव जन तो तेने कहिए" सहित कई प्रेरणादायी भजनों का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान "जन गण मन" के सामूहिक गायन के साथ हुआ। बैठक में जिले एवं विभिन्न ब्लॉकों से जुड़े रोहित शर्मा, सुधीर जोशी, अशोक तंबोली, कन्हैयालाल मेनारिया, नवल सिंह चूंडावत, संजय मंदवानी, शाहिद हुसैन, नरेश साहू, भगवती प्रजापत, विदू शेखर त्रिवेदी, जगदीश नागदा, कपिल वसीटा, फिरोज अहमद शेख, उत्तम प्रकाश देवड़ा, दीपक व्यास, पारसमल नागौरी, महेंद्रनाथ पुरोहित, चम्पालाल मीणा, चंदू जोशी, रूपलाल मीणा, मांगीलाल मेघवाल, यशपाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!