माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष पद पर मूंदड़ा निर्विरोध निर्वाचित, कालानी महामंत्री नियुक्त।

माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष पद पर मूंदड़ा निर्विरोध निर्वाचित, कालानी महामंत्री नियुक्त।

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष पद पर मूंदड़ा निर्विरोध निर्वाचित, कालानी महामंत्री नियुक्त।

माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष पद पर मूंदड़ा निर्विरोध निर्वाचित, कालानी महामंत्री नियुक्त।

Super Admin · Sep 25, 2026

उदयपुर, 25 सितम्बर। उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के आगामी सत्र 2026-2029 के लिए अध्यक्ष पद का चुनाव बुधवार को सिर्फ सर्व-सम्मति के साथ ही सम्पन्न नहीं हुआ, बल्कि सर्वसम्मति का यह अवसर ऐतिहासिक बन गया। दरअसल, अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अर्पित कालानी ने पद से बड़ा संगठन है और संगठन से बड़ा समाज, कहते हुए आशीष मूंदड़ा के पक्ष में समर्थन देते हुए बिना किसी शर्त नामांकन उठा लिया। इसके बाद अशीष मूंदड़ा ने अध्यक्ष निर्वाचित होते ही कालानी को अपना महामंत्री मनोनीत किए जाने की घोषणा कर दी। मुख्य चुनाव अधिकारी भरत बाहेती एवं सह चुनाव अधिकारी तरुण असावा व राकेश काबरा ने बताया कि निर्धारित समय तक अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन प्राप्त हुए थे। पहला नामांकन युवा उद्यमी अर्पित कालानी पुत्र कैलाश कालानी और दूसरा नामांकन युवा समाजसेवी आशीष मूंदड़ा पुत्र ओम प्रकाश मुंदड़ा द्वारा दाखिल किया गया था। चुनाव प्रक्रिया ने अचानक तब ऐतिहासिक आदर्श मोड़ ले लिया जब नाम वापसी अवधि के दौरान अर्पित कालानी ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि पद से बड़ा संगठन है और संगठन से बड़ा समाज। उन्होंने समाज हित और संगठन की एकता को सर्वोपरि रखते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया और अपने प्रतिद्वंदी आशीष मूंदड़ा को अपना पूर्ण और बिना शर्त समर्थन प्रदान किया। उनके निर्णय का पूरे सभागार ने खड़े होकर तालियों से स्वागत किया। इस निर्णय ने यह सिद्ध कर दिया कि मतभेद हो सकते हैं, पर मनभेद कभी नहीं होना चाहिए। चुनाव के तुरंत बाद अपने प्रथम उद्बोधन में नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष आशीष मूंदड़ा ने कहा कि यह जीत उनकी अकेले की नहीं, यह पूरे युवा संगठन की एकता की जीत है। अर्पित कालानी ने जो अनुकरणीय आदर्श प्रस्तुत किया है, वे उसे कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि आगे भी चुनावों का परिणाम सर्वसम्मति से हो, ऐसा आदर्श प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाएगा। इसी के आशीष मूंदड़ा ने अर्पित कालानी को उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन (2026-2029) की नई कार्यकारिणी में महामंत्री के पद पर मनोनीत किया। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में रमेश बहेड़िया एवं जय बांगड़ उपस्थित रहे। साथ ही दक्षिणी राजस्थान माहेश्वरी युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघव कोठारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महामंत्री को प्रदेश संगठन की ओर से बधाई दी और युवाओं से आव्हान किया कि वे एकजुट होकर समाज के लिए कार्य करें। इस अवसर पर जिला महिला संगठन की सचिव नीलम पेड़िवाल, कोषाध्यक्ष सरोज सोडाणी, महेश सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजेश राठी, सचिव ललित माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष हितेश भदादा तथा नगर सभा के प्रचार प्रसार मंत्री महावीर चांडक सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन, जिला कार्यकारिणी के सदस्य एवं युवा साथी उपस्थित थे।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!