Super Admin · Jul 8, 2026
उदयपुर, 8 जुलाई। राजस्थान पुलिस के "महिला सुरक्षा संकल्प अभियान" के तहत बुधवार को उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया रंगमंच सभागार, नगर निगम में महिला वॉलंटियर्स के साथ संवाद एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जिलेभर से महिला वॉलंटियर्स, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, जनप्रतिनिधि, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि, महिला अधिवक्ता, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा, महिला अधिकारों और कानून संबंधी जानकारी साझा की गई तथा महिलाओं को जागरूक करने के लिए संवाद किया गया। साथ ही समाज में महिला सुरक्षा एवं जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। गौरतलब है कि महानिदेशक पुलिस, राजस्थान के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 1 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक "महिला सुरक्षा संकल्प अभियान" चलाया जा रहा है। अभियान के तहत उदयपुर पुलिस विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और कानूनों के प्रति जागरूक कर रही है।
Comments (0)
No comments yet. Be the first!