लाइसेंस शुल्क में राहत पर होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान ने उपमुख्यमंत्री का जताया आभार।

लाइसेंस शुल्क में राहत पर होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान ने उपमुख्यमंत्री का जताया आभार।

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

लाइसेंस शुल्क में राहत पर होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान ने उपमुख्यमंत्री का जताया आभार।

लाइसेंस शुल्क में राहत पर होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान ने उपमुख्यमंत्री का जताया आभार।

Super Admin · Jun 28, 2026

उदयपुर, 28 जून। होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान ने लाइसेंस शुल्क में राहत पर उप मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान उदयपुर डिवीजन अध्यक्ष राकेश चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 24 मई को होटल एवं रेस्टोरेंट लाइसेंस शुल्क में की गई भारी वृद्धि से होटल एवं रेस्टोरेंट व्यवसायियों में गहरी निराशा व्याप्त हो गई थी। होटल फेडरेशन ने इस वृद्धि का पुरजोर विरोध करते हुए विभिन्न स्तरों पर सरकार के समक्ष शुल्क में कमी की मांग प्रभावी ढंग से रखी। निरंतर प्रयासों, रचनात्मक संवाद एवं सकारात्मक पहल के परिणामस्वरूप 24 जून को सरकार ने संशोधित आदेश जारी कर लाइसेंस शुल्क में कमी करते हुए होटल एवं रेस्टोरेंट उद्योग को बड़ी राहत प्रदान की। उन्होंने कहा कि यह निर्णय पर्यटन एवं आतिथ्य उद्योग के लिए अत्यंत राहतकारी, स्वागतयोग्य एवं दूरगामी महत्व का है। होटल फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष हुसैन खान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी से शिष्टाचार भेंट कर लाइसेंस शुल्क में राहत प्रदान करने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बारां में पर्यटन कार्यालय की स्थापना, प्रदेश में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, पर्यटन अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण तथा पर्यटन विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए उद्योग जगत के रचनात्मक सुझावों पर सकारात्मक विचार करने का विश्वास दिलाया। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष हुसैन खान, सचिव रणविजय सिंह एवं फेडरेशन के सदस्य उपस्थित रहे।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!