लहरिया, रिमझिम और राखी के रंगों में सजा महिला समाज सोसाइटी का सावन उत्सव

लहरिया, रिमझिम और राखी के रंगों में सजा महिला समाज सोसाइटी का सावन उत्सव

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

लहरिया, रिमझिम और राखी के रंगों में सजा महिला समाज सोसाइटी का सावन उत्सव

लहरिया, रिमझिम और राखी के रंगों में सजा महिला समाज सोसाइटी का सावन उत्सव

Super Admin · Aug 22, 2026

उदयपुर, 22अगस्त। महिला समाज सोसाइटी द्वारा सावन उत्सव बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सावन की रिमझिम फुहारों, भाई-बहन के पवित्र पर्व रक्षाबंधन और देशभक्ति की भावनाओं से सराबोर इस आयोजन में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में सभी महिलाएं रंग-बिरंगे लहरिया परिधानों में सज-धजकर पहुंचीं, जिससे पूरा माहौल सावन के रंगों से खिल उठा। सावन और रक्षाबंधन से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही मनोरंजक खेलों ने कार्यक्रम में हंसी-खुशी और अपनापन घोल दिया। सावन के पारंपरिक और स्वादिष्ट व्यंजनों का भी महिलाओं ने जमकर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति गीतों के साथ हुआ, जिसने वातावरण को भावनात्मक और उल्लासपूर्ण बना दिया। उत्सव में मुख्य रूप से शारदा तलेसरा, चंद्रकांता मेहता, सुषमा गोयल, कौशल्या रुंगटा, पूर्णकला सुराणा, सुशील सिंघवी, मीनू कुंभट, ज्योत्सना जैन, बेला करवा, शकुंतला घोष, सुंदरी छितवानी, गणपत छाजेड़, यशवंत भंसाली, स्वाति भार्गव, सुशील भंडारी सहित कई सदस्याएं उपस्थित रहीं।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!