Super Admin · Jul 14, 2026
उदयपुर। शिल्पग्राम फतेहसागर रोड पर दो दिन पूर्व चलती कार में किया गया खतरनाक स्टंट अब चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक जीप चालक ड्राइविंग सीट छोड़कर बगल वाली सीट पर बैठा नजर आया, जबकि कार सड़क पर लगातार चल रही थी। यह स्टंट न केवल यातायात नियमों की खुली अवहेलना है, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा माना जा रहा है। वीडियो वायरल होते ही स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने ऐसे लापरवाह चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस का ध्यान इस मामले की ओर आकर्षित किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए अंबामाता थाना पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित वाहन की पहचान की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जीप को जब्त कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि सड़क पर इस तरह के जानलेवा स्टंट से बचें।
Comments (0)
No comments yet. Be the first!