Super Admin · Jul 11, 2026
भीलवाड़ा। उपभोक्ता कल्याण समिति राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अशोक जैन (एडवोकेट) व प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र कुमार मारू एडवोकेट द्वारा कय्युम मोहम्मद सक्का को प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त किया गया। नियुक्ति के साथ उपभोक्ता हितों की रक्षा के लिये प्रत्यत्नशील रहते हुए कार्य करने के निर्देश दिये।
सक्का के प्रदेश सचिव बनने पर दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष प्रवीण जैन, डिप्टी एसपी शिल्पा जैन, संरक्षक एवं पूर्व बार अध्यक्ष राजेन्द्र कचौलिया, उपाध्यक्ष महीपाल सिंह राणावत, पूर्व बार अध्यक्ष राजेश शर्मा, पूर्व बार अध्यक्ष ओमप्रकाश तेली, रेवेन्यू बार अध्यक्ष सतीश मनोहर बूनकर, प्रताप सिंह, संगठन मंत्री पंकज हेमराजानी, रागिनी गुप्ता, रामकिशन सोनी, संगीता अग्रवाल, अनिल पारीक, सूर्यप्रकाश सरगरा, राजेश पाटनी, कमलेश बोरडाना, निशा कंवर, पीरू सिंह आदि समर्थकों ने बधाई दी।
Comments (0)
No comments yet. Be the first!