करंट से युवक की मौत के बाद फूटा गुस्सा, आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन

करंट से युवक की मौत के बाद फूटा गुस्सा, आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

करंट से युवक की मौत के बाद फूटा गुस्सा, आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन

करंट से युवक की मौत के बाद फूटा गुस्सा, आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन

Super Admin · Jul 24, 2026

उदयपुर। हिरण मगरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हाईवे जाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाइश कर लोगों को शांत कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब छह बजे बगदरा नेचर पार्क के सामने हुए इस हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय लेहरी लाल बागरिया निवासी उमरड़ा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार लेहरी लाल सुबह किसी काम से निकले थे, तभी अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि वे गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। घटना की सूचना मिलते ही हिरण मगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए, जहां परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने विद्युत विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कुछ समय तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। हालात को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों से लगातार समझाइश की। अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच कराने और यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम समाप्त किया और यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो गया। प्रारंभिक जांच में युवक की मौत करंट लगने से होना सामने आया है। अब पुलिस और संबंधित विभाग यह पता लगाने में जुटे हैं कि आखिर करंट किस कारण फैला और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। हिरण मगरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!