कर्बला के मैदान में शहीद हुए हजरत इमाम हुसैन की याद में छड़ियों का जुलूस कल।

कर्बला के मैदान में शहीद हुए हजरत इमाम हुसैन की याद में छड़ियों का जुलूस कल।

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

कर्बला के मैदान में शहीद हुए हजरत इमाम हुसैन की याद में छड़ियों का जुलूस कल।

कर्बला के मैदान में शहीद हुए हजरत इमाम हुसैन की याद में छड़ियों का जुलूस कल।

Super Admin · Jun 22, 2026

उदयपुर, 22 जून। नवासा ए रसुल शहीदे आजम हजरत इमाम हुसैन और उनके जांनिसार साथियों की कर्बला में शहादत की याद में मंगलवार को छड़ियों का जुलूस निकाला जाएगा। फैजे हुसैनी कमेटी (बड़ा ताजिया) के शाहनवाज खान ने बताया कि छड़ियों का जुलूस सुबह 9:30 बजे चमनपुरा स्थित जामा मस्जिद से शुरू होकर चेतक सर्कल, अलीपुरा, रहमान कॉलोनी, देहलीगेट, धोली बावड़ी, काली बावड़ी, सूरजपोल, अमलकांटा, इस्लामपुरा, सिंधी सरकार की हवेली, नायकवाड़ी, खेरादीवाड़ा, अंजुमन चौक, कोठियों की गवाड़ी, कुंजर वाड़ी, भड़भुजा घाटी, मोची वाड़ा, बड़ा बाजार, घंटाघर, जगदीश चौक, नावघाट, पांडु वाड़ी, नागानगरी, कल्लेसात, महावत वाड़ी, काजीवाड़ा, दरखानवाड़ी,कारवाड़ी, सिलावट वाड़ी, हाथी पोल होते हुए चेतक सर्कल स्थित पलटन मस्जिद पर पहुंचकर जुलूस संपन्न होगा। खान बताया कि जुलूस में कई मुस्लिम मोहल्ले के ताजिया की छड़ी एवं आलम शामिल होंगे। जुलूस वाले मार्गों पर सबीलें भी सजाई जाएगी जहां पर तबर्रुक वितरित होगा।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!