Super Admin · Aug 17, 2026
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के निर्देशानुसार, उदयपुर संभाग की मीटिंग रजा गार्डन अलीपुरा में हुई। मीटिंग में आने वाले चुनाव की तैयारी, संगठन को मजबूत करने और संभावित उम्मीदवारों के चयन जैसे कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
स्वागत भाषण उदयपुर जिलाध्यक्ष मोहम्मद रईस खान ने दिया जिसमें कहाँ उदयपुर संभाग से पधारे सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का स्वागत करता हूँ हम सभी यहाँ निकाय चुनाव पर मंथन और कांग्रेस को मजबूत करने करने लिये एकत्रित हुवे है हो सकता है पहले किसी न किसी तरह की कमी रही हो हम यहां उन कमीयो को सुधारने पर विचार करे हमें हमारे उच्च पदाधिकारियों पर भरोसा है हमें कार्यकर्त्ता और हर वोटर का भरोसा जितना होगा हमे राजस्थान से कुशल नेतृत्व मिला है जिसे हम मजबूत कर आमजन को राहत पहुंचा सकते है।
मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतेह सिंह जी राठौड ने बताया संगठन में सभी समान है हमें मिलकर आगामी निकाय चुनाव में सभी वर्ग को मिलकर कांग्रेस को मजबूत कर जिताना होगा बूथ स्तर तक हमें संगठन मजबूत करना है!
मीटिंग संभाग प्रभारी नजमा राइन (मेवाफरोस) की अध्यक्षता भाषण में कहाँ उदयपुर संभाग के सभी सभी प्रभारी व जिलाध्यक्ष को जो जिम्मेदारी राजस्थान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एम. डी. चौपदार साहब ने दी है हमे संगठन को जिला स्तर पर वार्ड स्तर पर मजबूत करना होगा निकाय चुनाव में हमें कांग्रेस रगणिति और लोकतान्त्रिक भावनाओं के साथ कार्य करना होगा हमे खुशी है कि आज पूरे राजस्थान में और खासकर उदयपुर संभाग में कांग्रेस मजबूत होती दिखाई दे रही है हमे इस क्रम को आगे बढाना है और सर्व धर्म को साथ लेकर चलना है चुनाव में जिसे भी टिकट मिले हमें पूरी ताकत के साथ मिलकर उसे जिताना है।
संभाग से आये पदाधिकारियों ने भी निकाय चुनाव पर अपने विचार रखे जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल जैन, संभाग के प्रदेश सचिव फिरोज खान अब्बासी, जिला प्रभारी शमशैर खान,शबनम डायर, अब्दुल हमीद कुरैशी, सह-प्रभारी सैयद अकरम अली, मजहर हुसैन पठान, शराफत हुसैन चोपदार, संभाग के जिलाध्यक्ष मोहम्मद रईस खान, फारूक कुरैशी, हमीद रंगरेज, इम्तियाज हुसैन लौहार, मुस्तफा रजा, मोहम्मद इकबाल शाह, अब्दुल सत्तार शाह, मजीद बेग, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारिणी रानू अजमल खान,मुदस्सिर खान पठान,वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता बतुल हबीब, फरीदा लुकमान,अब्दुल अजीज खान, एडवोकेट मुबीन मोहम्मद सिन्धी,सुब्हान अली खान, फराज खान, नौशाद दीवान, नादिर हुसैन, बशीर खान, सैयद तौसीफ, सैफ अली खान, नौशाद शैख, सैयद अमजद अली।
कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद हफीज शाह ने किया, समापन और धन्यवाद फिरोज खान अब्बासी ने दिया, यह जानकारी मोहम्मद हफीज शाह ने दी।
Comments (0)
No comments yet. Be the first!