कोचिंग जा रही छात्रा से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य आरोपी की तलाश जारी

कोचिंग जा रही छात्रा से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य आरोपी की तलाश जारी

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

कोचिंग जा रही छात्रा से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य आरोपी की तलाश जारी

कोचिंग जा रही छात्रा से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य आरोपी की तलाश जारी

Super Admin · Jul 10, 2026

उदयपुर, 10 जुलाई। जिले की बाघपुरा थाना पुलिस ने कोचिंग जा रही छात्रा से मोबाइल लूट की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी को दबोचा। आरोपी से पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड लिया गया है, जबकि वारदात में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार 30 जून को बाघपुरा थाना क्षेत्र में एक छात्रा अपने घर से पैदल कोचिंग के लिए जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में पावर बाइक पर सवार दो युवक उसके पास पहुंचे और हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने बाघपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल और डीएसपी विवेकसिंह के सुपरविजन में बाघपुरा थानाधिकारी वेलाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी इनपुट और मुखबिर तंत्र की सहायता से संदिग्धों की पहचान कर कार्रवाई की। जांच के दौरान पुलिस ने रोहित भगोरा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि वारदात में शामिल दूसरे आरोपी, लूटे गए मोबाइल और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा किया जा सके। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी पहले भी इस तरह की वारदातों में शामिल रहा है या नहीं। साथ ही वारदात में प्रयुक्त पावर बाइक की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!