कुंभलगढ़ में RTTF Udaipur 2027 का रोड शो, पोस्टर का हुआ विमोचन।

कुंभलगढ़ में RTTF Udaipur 2027 का रोड शो, पोस्टर का हुआ विमोचन।

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

कुंभलगढ़ में RTTF Udaipur 2027 का रोड शो, पोस्टर का हुआ विमोचन।

कुंभलगढ़ में RTTF Udaipur 2027 का रोड शो, पोस्टर का हुआ विमोचन।

Super Admin · Sep 29, 2026

उदयपुर। राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ के महुआ बाग में आगामी RTTF Udaipur 2027 को लेकर रोड शो आयोजित हुआ। कार्यक्रम में RTTF Udaipur 2027 के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस दौरान आयोजन की तैयारियों, मेवाड़ के पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने तथा ट्रैवल ट्रेड पर विस्तार से चर्चा हुई। RTTF Udaipur 2027 का आयोजन 9 से 11 जनवरी 2027 ओकेजन गार्डन, सौभागपुरा, उदयपुर में होगा। रोड शो में पूरे मेवाड़ के पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी उद्योग को मजबूत करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर आयोजक कमल शाह, होटल एसोसिएशन कुंभलगढ़ के अध्यक्ष भरत पाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष जमना शंकर आमेटा, होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान के सचिव राकेश चौधरी, होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान उदयपुर डिवीजन के सचिव अंबालाल साहू, यूनाइटेड होटलियर्स उदयपुर के अध्यक्ष यू. बी. श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष उज्ज्वल मेनारिया, होटल एसोसिएशन उदयपुर के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष सुदर्शन सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव कोठारी, उपाध्यक्ष उषा शर्मा सहित कुंभलगढ़ के प्रमुख होटल प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!