झाड़ोल पुलिस की बड़ी सफलता, मालिकों को सौंपे 23 गुम और चोरी हुए मोबाइल

झाड़ोल पुलिस की बड़ी सफलता, मालिकों को सौंपे 23 गुम और चोरी हुए मोबाइल

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

झाड़ोल पुलिस की बड़ी सफलता, मालिकों को सौंपे 23 गुम और चोरी हुए मोबाइल

झाड़ोल पुलिस की बड़ी सफलता, मालिकों को सौंपे 23 गुम और चोरी हुए मोबाइल

Super Admin · Aug 7, 2026

उदयपुर। जिला पुलिस की ओर से आमजन की गुम और चोरी हुई संपत्ति वापस दिलाने के अभियान के तहत झाड़ोल थाना पुलिस ने एक और सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा रजत बिश्नोई और सीओ झाड़ोल विवेक सिंह के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी करना राम के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाने में दर्ज मोबाइल गुमशुदगी और चोरी के मामलों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 23 मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए। पुलिस ने करीब एक माह तक लगातार तकनीकी विश्लेषण और सीईआईआर पोर्टल की सहायता से विभिन्न स्थानों से इन मोबाइलों का पता लगाया। गुरुवार को सभी संबंधित प्रार्थियों को झाड़ोल थाने बुलाया गया और उनके मोबाइल उन्हें सुपुर्द किए गए। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई गई है। लंबे समय बाद अपने मोबाइल वापस मिलने पर पीड़ितों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने उदयपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया। झाड़ोल थाना पुलिस की यह सफलता इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि इससे पहले भी थाना पुलिस विभिन्न अभियानों के दौरान कुल 102 गुम और चोरी हुए मोबाइल ट्रेस कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटा चुकी है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी करना राम के नेतृत्व में कांस्टेबल सुभाष चंद्र ने मुख्य भूमिका निभाई। उनके साथ कांस्टेबल बालकृष्ण और कांस्टेबल उमेश कुमार ने भी तकनीकी कार्रवाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!