जश्ने ईद मीलादुन्नबी के पहले दिन सय्यद सैफ़ रज़ा ने किया सीरते मुस्तफा पर अमल का आव्हान

जश्ने ईद मीलादुन्नबी के पहले दिन सय्यद सैफ़ रज़ा ने किया सीरते मुस्तफा पर अमल का आव्हान

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

जश्ने ईद मीलादुन्नबी के पहले दिन सय्यद सैफ़ रज़ा ने किया सीरते मुस्तफा पर अमल का आव्हान

जश्ने ईद मीलादुन्नबी के पहले दिन सय्यद सैफ़ रज़ा ने किया सीरते मुस्तफा पर अमल का आव्हान

Super Admin · Aug 24, 2026

उदयपुर। शहर के अंजुुमन चौक में अंजुमन तालीमुल इस्लाम के सानिध्य में आयोजित दो दिवसीय जश्ने ईद मीलादुन्नबी के पहले दिन जलसे का आगाज सोमवार बाद नमाजे इशा कलामे पाक की तिलावत से शुरू किया। जलसे का संचालन तंजीमुल उलेमा के सदर मौलाना जुलकरनैन बल्यावी, मौलाना आस मोहम्मद, मौलाना सोबदार आलम ने किया। अंजुमन तालीमुल इस्लाम के सदर हाजी मुख्तार कुरैशी व सेक्रेट्री एडवोकेट मुस्तफा शेख ने बताया कि जश्न में बरेली शरीफ से औलादे गौसे आजम खलीफाए ताजुश्शरीआ पीरे तरीकत सैफे मिल्लत सैयद सैफ रजा कादरी ने अपनी तकरीर में बहुत ही बहतरीन अंदाज में पैगम्बरे इस्लाम की सीरत-जीवनी एवं उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं के बारे में बयान किया और सरकारे मदीना के चाहने वाले सभी अकीदतमंदों से कहा कि इस दुनिया में एक अच्छे इंसान की मिसाल पेश करने के लिए हर मुसलमान को अपने कदम-कदम पर हुजूर की सीरत और उनकी तालीमात पर अमल करने का आव्हान किया। जश्न में नातिया कलाम पेश करने के लिए भिवंडी-मुम्बई से अब्दुल मुस्तफा नूरी ने शिरकत की और हम्द, नात, मनकबत पेश की। कलामे आला हजरत, कलामे ताजुश्शरीआ और सरकार की आमद के तराने व कलामे ताजुश्शरीआ जिन्दगी ये नहीं है किसी के लिए जिन्दगी है - नबी की, नबी के लिए पढ़कर सभी सामाईन को झूमा दिया और सरकार की आमद - मरहबा दिलदार की आमद मरहबा के नारों से जश्न को रुहानी रंग में रंग दिया। इस अवसर पर शहर भर के कई उलेमा-ए-किराम, मुस्लिम समाज के सैंकड़ों लोगों के साथ-साथ अंजुमन तालीमुल इस्लाम के सदर मुख्तार कुरैशी, सेक्रेट्री मुस्तफा शेख, नायब सदर फारूक कुरैशी, जॉइंट सेक्रेट्री इजहार हुसैन, काबिना मेंबर सैयद इरशाद अली, एडवोकेट आदिल, फिरोज बशीर खान, तनवीर चिश्ती, एडवोकेट तौकिर रजा, अनीस अब्बासी, एडवोकेट शहजाद खान, फखरुद्दीन शेख, इरशाद खान, अनीस रजा व अंजुमन स्टाफ में ऑफिस इंचार्ज अजहर खान, अनीस खान, इरफान अशरफी, अब्दुल वहिद, आफताब आलम, कमर रजा, साजिद रजा शाहिद व अन्य मौजूद रहेे। मंगलवार रात्रि बाद नमाज ईशा से अंजुमन चौक में खलीफाए ताजुश्शरीआ पीरे तरीकत सैफे मिल्लत सैयद सैफ रजा कादरी बरेली शरीफ व खलीफाए ताजुश्शरीआ व मुहद्दिसे कबीर मुफ्ती गुलाम जिलानी अजहरी खंडवा-मध्यप्रदेश की तकरीर जलसे में शामिल होने वाले अकीदतमंदों के लिए मुख्य आकर्षण रहेगी।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!