जैन समाज की शोभायात्रा में तीन महिलाओं की सोने की चेन चोरी, पुलिस जुटी जांच में

जैन समाज की शोभायात्रा में तीन महिलाओं की सोने की चेन चोरी, पुलिस जुटी जांच में

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

जैन समाज की शोभायात्रा में तीन महिलाओं की सोने की चेन चोरी, पुलिस जुटी जांच में

जैन समाज की शोभायात्रा में तीन महिलाओं की सोने की चेन चोरी, पुलिस जुटी जांच में

Super Admin · Jul 12, 2026

उदयपुर, 12 जुलाई। शहर के सवीना थाना क्षेत्र में रविवार को जैन समाज के चातुर्मास के उपलक्ष्य में निकाले गए धार्मिक जुलूस के दौरान तीन महिलाओं की सोने की चेन चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद सोशल मीडिया और शहर में चेन स्नेचिंग की चर्चाएं शुरू हो गईं, लेकिन पुलिस ने इसे पूरी तरह भ्रामक बताया है। जानकारी के अनुसार, तेरापंथ मंदिर से निकाले गए जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। जुलूस के दौरान महिलाएं भजन-कीर्तन करते हुए चल रही थीं। इसी भीड़ का फायदा उठाकर कुछ अज्ञात बदमाश जुलूस में शामिल हो गए और महिलाओं के गले से सोने की चेन निकालकर फरार हो गए। अब तक तीन महिलाओं की चेन चोरी होने की पुष्टि हुई है। सवीना थानाधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि यह चेन स्नेचिंग का मामला नहीं, बल्कि भीड़ का फायदा उठाकर की गई चेन चोरी की घटना है। किसी भी बदमाश ने महिलाओं से झपट्टा मारकर चेन नहीं छीनी, बल्कि भीड़ के बीच गले से चेन निकाल ली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के चेन स्नेचिंग जैसी अफवाहों पर विश्वास न करें।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!