जगत निवास होटल के झरोखे से झील में गिरने से दो साल की बच्ची हिमाई की मौत

जगत निवास होटल के झरोखे से झील में गिरने से दो साल की बच्ची हिमाई की मौत

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

जगत निवास होटल के झरोखे से झील में गिरने से दो साल की बच्ची हिमाई की मौत

जगत निवास होटल के झरोखे से झील में गिरने से दो साल की बच्ची हिमाई की मौत

Super Admin · Jul 25, 2026

उदयपुर। शहर के घंटाघर थाना इलाके में पिछोला झील किनारे स्थित होटल जगत निवास से 2 साल की मासूम बच्ची हिमाई पिछोला झील में गिर गई एवं डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दिल्ली से सोनू सिंह तवर अपनी पत्नी और 2 साल की बच्ची के साथ उदयपुर घूमने आए थे, जो कि होटल में रुके हुए थे। सुबह बच्ची के माता पिता नाश्ता करने होटल के सेकंड फ्लोर स्थित रेस्टोरेंट में गए थे। इसी दौरान बच्ची ने होटल के झरोखे को खोल दिया और वह सीधे नीचे झील में गिर गई। हादसा होते ही बच्ची के माता पिता और होटल स्टाफ दौड़ा। होटल स्टाफ ने झील में कूद कर बच्ची को तुरंत बाहर निकाला और एमबी हॉस्पिटल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!